बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बनाया है। बुधवार को यहां होने वाली मुख्य परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण कराने के लिए पूरे महाविद्यालय परिसर के सभी कक्ष, भवनों की आवश्यकता होगी। ऐसे में 10 दिसंबर को महाविद्यालय की सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...