बरेली, जनवरी 12 -- ‎बरेली। यूपी बोर्ड की फरवरी माह में प्रस्तावित मुख्य परीक्षाओं से सोमवार से जिलेभर में हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। पूर्व में यह परीक्षाएं सात जनवरी से शुरू होने वाली थीं। लेकिन शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते घोषित अवकाश के बाद टाइमटेबल में परिवर्तन करना पड़ा। सोमवार को प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजकर 15 मिनट बजे तक चलेगी। डीआईओएस डॉ अजीत कुमार ने बताया कि परीक्षाएं नकल विहीन, अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही हैं। हाइस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 19 जनवरी तक जबकि इंटरमीडिएट की 21 जनवरी तक चलेंगी। ‎ यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की मुख्य परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं और परीक्षा ...