बरेली, जनवरी 26 -- बरेली, शंकराचार्य और उनके शिष्यों के कथित अपमान तथा यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गणतंत्र दिवस के दिन दिए गए इस इस्तीफे से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया निर्णय बताया है और साफ किया है कि वह किसी भी दबाव या समझाइश में आकर अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। उन्होंने खुद को डीएम आवास पर बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है। इस्तीफा देने के बाद देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री डीएम से मिलने उनके आवास पर गए। वहां से बाहर निकलकर उन्होंने खुद को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें घंटे भर से डीएम आवास में बंधक बनाकर रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.