पीलीभीत, जनवरी 27 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को बरेली जिले के देवरनिया थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरा नानकर निवासी शिवम पुत्र सीताराम बहलाफुसलाकर ले गया है। घटना 22 जनवरी की है। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...