बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। तिरंगा लाइटों को लगाने का कार्य नगर पालिका कर रही है। नगर पालिका ने तिरंगा लाइटों को कई मार्गों पर लगाया है अब फैंसी लाइटों से शहर को जगमग करने की कवायद शुरू हो गई है। फैंसी लाइटों को लगाकर बरेली के मॉडल पर बदायूं शहर को जगमग किया जायेगा। इसके लिए संस्था को बुलाया है और उससे प्रोडेक्ट देखने को मंगाया है। नगर पालिका बदायूं जल्द ही शहर के अंदर बरेली का मॉडल लागू करने जा रही है। बरेली मॉडल पर बदायूं शहर में फैंसी पर सतरंगी लाइटों को लगाया जायेगा। जिससे शहर को जगमग किया जायेगा। आप और हम अब तक शहर को तिरंगा लाइटों से जगमग देख रहे थे अब तिरंगा लाइटों के साथ-साथ फैंसी लाइटों को लगाया जायेगा। इसके लिए पहली बार में तीन मार्गों को लिया गया है। जिन पर फैंसी लाइटों को लगाया जायेगा। इसमें शहर का इंदिरा चौक से क...