बरेली, जनवरी 29 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह के पिता दिनेश बहादुर सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निजी मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। सिंह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। बीते दो दिनों से उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। उन्हें डायलिसिस पर लेना पड़ा था। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही प्रशासन पुलिस के अधिकारी एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उनकी पार्थिव देह को डीएम आवास लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार उनके मूल जनपद प्रयागराज में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...