बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली में रजऊ परसपुर स्थित बालाजी फूड फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर में रहने वाले बबलू यादव की गांव के बाहर ही बालाजी फूड फैक्ट्री है। यहां बेकरी उत्पाद बनाए जाते हैं। शुक्रवार रात करीब दो बजे किसी तरह फैक्ट्री में आग लग गई। चौकीदार ने मालिक और पुलिस को सूचना दी तो बरेली व फरीदपुर से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। मगर तब तक आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी।आठ गाड़ियों ने बुझाई आग आग के फैलने से आसपास के फैक्ट्रियों के लोग भी दहशत में आ गए हैं। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं। उनके कई चक्कर लगाने के बाद सुबह करीब छह बजे आग बुझाई जा सकी। फैक्ट्री मालिक बबलू यादव ने शॉर्ट सर्किट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.