पीलीभीत, मार्च 5 -- विकास भवन में पिछले माह रिश्वत लेते धरे गए प्रधान सहायक/ प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार तोमर का सर्विस रिकॉर्ड बरेली की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। बरेली से विजिलेंस टीम के प्रतिनिधियों ने आकर यहां रिकॉर्ड रिसीव किया। साथ ही जानकारी जुटाई कि आरोपी प्रधान सहायक कौन कौन से पटल पर रहे हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी समेत स्थानीय अधिकारियों से अन्य जानकारियां जुटा कर टीम वापस हो गई। सेवानिवृत्त राजीव कुमार सक्सेना ने पिछले दिनों पत्नी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की नौ लाख से अधिक रकम वाली संस्तुतिशुदा फाइल को क्लीयर करने के नाम पर विकास भवन में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इस पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बुना और प्रधान सहायक संजय कुमार तोमर को धर लिया था। इसके बाद संजय तोमर को जेल भेजा गया और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.