मुरादाबाद, फरवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला के बरेलवी मसलहक के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की, कि देवबंदी मसलहक के लोग उन्हें धार्मिक क्रियाएं नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला निवासी ग्रामीण रविवार को कोतवाली पहुंचे और स्वयं को बरेलवी बताते हुए कहा कि गांव में देवबंदी मुसलमानो की तादाद काफी ज्यादा है। देवबंदी उन्हें खत्म शरीफ आदि धार्मिक क्रियाएं नहीं करने दे रहे हैं। गांव के सभी मदरसे और मस्जिद देवबंदियों के कब्जे में है। बरेलवी मुसलमान को कानूनी मदद दिलाई जाए जिससे देवबंदी उनका उत्पीड़न ना कर सके। उधर तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को आपस में मिल बैठकर समस्या का हल कर लेना चाहिए था। पुलिस प्रशासन को पहले ही काफी व्यस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.