वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव पद के लिए शुक्रवार को पांच सदस्यों ने पर्चे दाखिल किए। मतदान 22 जनवरी को होगा। दरअसल, कर्मचारी परिषद के सदस्य ही संयुक्त सचिव चुनते हैं। निर्धारित समय शुक्रवार शाम 4 बजे तक संयुक्त सचिव के लिए परिषद के सदस्य प्रदीप कुमार यादव (कर्मशाला-01), मनीष कुमार सिंह (कर्मशाला-03), धर्मेन्द्र कुमार सिंह (कर्मशाला-04), अमित कुमार (कर्मशाला-05) और श्रीकांत यादव (सिविल एवं विविध-08) ने नामांकन पत्र भरे। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...