वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना के मुख्य पूर्वी गेट (कैंटीन के पास) के पास तोड़ी गई दीवार को रविवार को बनाने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसपर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने लाठियां पटककर उन्हें वहां से खदेड़ा। इस मामले में आरपीएफ ने तीन लोगों पर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और अतिक्रमण के आरोप में केस दर्ज कराया है। दरअसल, पूर्वी प्रवेश द्वार के पास एक स्थानीय व्यक्ति ने दीवार तोड़कर रास्ता बना लिया था। इस रास्ते से आवागमन होने के साथ ही कार और बसों की पार्किंग भी की जाने लगी। यहां कूड़ा-कचरा भी फेंका जाने लगा। इसकी सूचना पर बरेका प्रशासन ने शनिवार को सख्त कदम उठाते हुए यहां नई दीवार बनाने के लिए गड्ढा खोदवा दिया। रविवार को दीवार बननी शुरू हुई तो कुछ महिलाएं मौके पर पहुंचकर विरोध जताने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.