वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दसवां लोकोमोटिव शनिवार को मोजाम्बिक रवाना किया गया। 3300 हॉर्स पावर का यह एसी इंजन डीजल-इलेक्ट्रिक है। इंजन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत एसी ट्रैक्शन तकनीक, आधुनिक एवं एर्गोनॉमिक कैब डिज़ाइन, रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट और मोबाइल होल्डर आदि आधुनिक तकनीकी सुविधाएं हैं। दरअसल, बरेका को मोज़ाम्बिक के लिए 10 इंजनों के निर्माण और निर्यात करना था। इसी कड़ी में पिछले वर्ष जून में 2, सितम्बर में एक, अक्तूबर में एक, दिसम्बर में 2, जनवरी में 2 और 17 तथा 21 फरवरी को 2 लोको निर्यात किए गए। ये लोको केप गेज (1067 मिमी) लोकोमोटिव 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से संचालन में सक्षम हैं। इबता दें कि अब तक बरेका 11 देशों को 182 लोकोमोटिव निर्यात कर चुका है। इनमें ...