आरा, जनवरी 9 -- -डीएम ने जांच का दिया आदेश सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड क्षेत्र के बरूही बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम एवं अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में नासरीगंज-सकड्डी मुख्य सड़क एसएच-81 पर स्थित बरूही बाजार में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार खाता संख्या 962, खेसरा संख्या 3585 की भूमि पर एसएच-81 के दोनों ओर झोपड़ी, गुमटी एवं मकान बनाकर सड़क को बुरी तरह अतिक्रमित कर लिया गया है। इससे बरूही बाजार में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहार अंचल अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आवेदन देने वालों में बरूही गांव के हरेराम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.