आरा, मार्च 27 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरूही गांव के समीप अचेत अवस्था में बरामद एक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे के किनारे थाना क्षेत्र के बरूही गांव के समीप से करीब साठ वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर उठाकर सीएचसी में भर्ती करवाया था। बुजुर्ग के गले में कोई मशीन जैसा उपकरण भी लगा हुआ था, जो नीली शर्ट और लुंगी में थे। डॉक्टरों ने स्थिति असामान्य होने के कारण सदर अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया है। इधर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के संबंध में किसी भी प्रकार की गुमशुदगी की भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने मानवीय लापरवाही की बात करते हुए बताया कि बुजुर्ग खुद से चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में किसी अपने द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.