मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरूराज थाना परिसर में सोमवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव को ध्यान से सुना। कार्यक्रम में एसडीपीओ 1, डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। जन संवाद में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साइबर क्राइम पर एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि मोबाइल फोन पर अंजान नंबर को रिसीव नहीं करें, अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। खास कर युवाओं से कहा कि अनजान लोगों को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम पर दोस्त बनाने से बचें। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी...