मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मोतीपुर। बरुराज विधानसभा के पंचरुखी में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा हुई। पार्टी संविधान सभा के सदस्य सह जिला संरक्षक लछनदेव प्रसाद ने कहा कि बिहार तंगहाल है। चारों ओर अराजकता की स्थिति है। दिनदहाड़े लूट, हत्या हो रही है। रंजीत झा ने कहा कि बरुराज की जनता दो घरानों की तानाशाही राजनीति से परेशान हैं। उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने का अह्वान किया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू महतो, विधानसभा प्रभारी रंजीत तिवारी, उपेंद्र साह, नंदकिशोर निराला, जयमंगल कुशवाहा, मुकेश ठाकुर, छोटन पांडेय, अशोक राम, राजवीर राम, वीरेंद्र राय, जगरनाथ झा, विपिन चौधरी, शिवजी पासवान, वंदना प्रीतम, उदय तिवारी, राजीव झा, तेजनारायण सहनी, शंभू कुशवाहा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.