फरीदाबाद, जनवरी 11 -- फरीदाबाद। शहर की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी बरुनी परसवाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए फरीदाबाद और हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-19) में बरुनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका भारतीय अंडर-19 टीम में सीधा चयन भी हो गया है। शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बरुनी परसवाल ने अपनी जोड़ीदार दीया भीमैय्या के साथ मिलकर बेहतरीन तालमेल दिखाया। फाइनल में इस जोड़ी ने लक्ष्मी रिधिमा देविनेनी/सरयू सूर्यनेनी की मजबूत जोड़ी को 21-11, 21-12 के सैटों से हराकर खिताब जीता। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में बरुनी की तेज रफ्तार, सटीक स्मैश...