कौशाम्बी, अगस्त 13 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को वरीक्षा के दिन उसके प्रेमी ने जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पश्चिमशरीरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दिया। लेकिन दोनों चोरी छिपे मिलते रहे। ऐसे में परेशान होकर किशोरी के परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी। बुधवार को वरीक्षा का कार्यक्रम होना था। पारिवारिक सूत्र के मुताबिक इससे पहले किशोरी व युवक ने साथ जहर खाकर जान देने का फैसला कर लिया। पुलिस के मुताबिक जहर युवक ही लेकर आया था। उसके कहने पर किशोरी ने तो जहर खा लिया, लेकिन आरोपी युवक ने ऐसा नहीं किया। उधर, जहर खाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.