सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी। पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा व बिहार बोर्ड की परीक्षाओं के सुचारु संचालन को लेकर सुन्दरी रामावतार उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरियारपुर में संचालित महिला गृह रक्षा वाहिनी के आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है। डीएम रिची पाण्डेय ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी के वरीय जिला समादेष्टा को विद्यालय परिसर में संचालित महिला गृह रक्षा वाहिनी के आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र को अविलंब अन्य जगहों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि डीईओ द्वारा अवगत कराया गया था कि वर्तमान में उक्त विद्यालय परिसर में महिला गृह रक्षा वाहिनी का आवासीय प्रशिक्षण 8 फरवरी 2026 तक संचालित है। जबकि इसी विद्यालय परिसर में बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा 18 एवं 21 जनवरी को प्रारंभिक परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.