मुंगेर, दिसम्बर 10 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड में पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। पूरे प्रखंड में अबतक सिर्फ हरिमनार में ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो पाया है। शेष दस पंचायतों में नहीं बन पाया है। कुछ पंचायतों में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। जबकि कुछ पंचायतों में जमीन विवाद के कारण भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बरियारपुर प्रखंड के हरिनमार पंचायत में पंचायत सरकार भवन बन कर तैयार है। इस भवन में पंचायती राज का कार्यालय भी संचालित है। भवन बनने से पंचायत के लोगों को सुविधा मिल रही है। इन पंचायतों में अबतक नहीं बन पाया भवन: प्रखंड के बरियारपुर दक्षिणी, बरियारपुर उतरी, कल्याणटोला, पड़िया, करहरिया पूर्वी, पश्चिमी आदि पंचाों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हों पाय...