मुंगेर, फरवरी 17 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में अंग नाट्य मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आई नाट्य टीमों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कई सामाजिक और पारिवारिक विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रंग जुलूस, फोक डांस, समूह नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। तीन दिनों तक चला यह सांस्कृतिक आयोजन कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नाट्य प्रतियोगिता में सत्य नाट्य एवं नृत्य संस्थान भिलाई (मध्य प्रदेश) द्वारा प्रस्तुत नाटक माई डॉटर्स बर्थ डे ने प्...