मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर के गंज गौरीहार में मोहर्रम के चौकी जुलूस में झड़प मामले में पुलिस ने 55 नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, घटना के 24 घंटे बाद मुखिया संजय साह को रिहा कर दिया गया। एहतियातन पुलिस अभी भी गांव में कैंप कर रही है। झड़प मामले में घायल दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सवारियां ने बताया कि मुखिया के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.