हाजीपुर, फरवरी 16 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड के बरियारपुर गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुभारंभ हुआ। जिसकी सोमवार को समाप्ति होगी। इस संबंध में बरियारपुर गांव निवासी शिवाजी झा‌ व सीताराम झा ने बताया कि हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन होता है। इस साल भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर दर्जनों महिला-पुरुष बच्चों ने यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। यज्ञ देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। हरे राम हरे कृष्णा गौरी शंकर सीता राम धुन से यज्ञ का आरंभ किया गया। वहीं सोमवार को यज्ञ समाप्ति बाद रात्रि वेला में प्रसिद्ध व्यास रामशरण सिंह द्वारा विवाह कीर्तन का प्रस्तुत किया जाएगा। आचार्य चंदन झा, शिवजी झा, गणेश झा, का...