मुंगेर, जनवरी 8 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। मुंगेर के सफियाबाद से भागलपुर तक बनने वाले गंगा पथ को लेकर राजस्व कर्मियों द्वारा जमीन का रिपोर्ट तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। बरियारपुर अंचल के क्षेत्र में गंगा पथ निर्माण को लेकर 140 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया का जाना है। जिसमें 56 एकड़ जमीन गैरमजरूवा है। विंदा दियारा मौजा से लेकर कठ गोला मौजा तक जमीन अधिग्रहण के लिए रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। गंगा पथ के लिए बरियारपुर अंचल के विंदा दियारा मौजा, एकाशी मौजा, महादेवा मौजा, नीरपुर, निरूपुर, कल्याणपुर , करहरिया तथा कठगोला मौजा में 140 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। 56 एकड़ गैरमजरूवा जमीन: बरियारपुर अंचल के जिन- जिन मौजा में जमीन अधिग्रहण किया जाना है, उस सभी मौजा में लगभग 40 प्रतिशत जमीन गौरमजरूआ है। सबसे अधिक करहरिया, कल्याणपुर और कठ...