रांची, फरवरी 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के व्यस्त मार्ग बरियातू रोड में थाना के पास पीएचईडी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप फटने की वजह से जलापूर्ति के समय हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन वाले स्थान पर लाइन चालू रहने पर हैवी प्रेशर की वजह से सड़क पर गड्ढा बन गया है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसी व्यक्ति ने गड्ढा हुए स्थान पर सुरक्षा कारणों से दो पत्थर के टुकड़े रख दिये है और एक टहनी में खतरा से सचेत रहने को लेकर संकेतक के तौर पर कपड़ा टांग दिया है। दिन में गड्ढे के पास लगाए गए पत्थर तो वहां से गुजरने वाले दो और चार पहिया वाहनों के चालक को दिखाई पड़ जाता है, लेकिन रात में तेज रफ्तार वाहनों के वहां दुर्घटना की आशंका रहती है। लोगों के मुताबिक, पाइप से पानी के रिसाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.