रांची, जनवरी 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू रोड में सेना के फायरिंग रेंज में रखे टायरों में शनिवार दोपहर 1:45 बजे भीषण आग लग गई। इसमें टायरों के साथ कुछ अन्य सामान जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में काफी दूरी में फैल गई। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कमिर्यों ने इसे बुझा दिया गया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। घटना का पता चलते ही सेना के अधिकारी, रांची अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीएसपी आदि मौके पर पहुंचे। इसी बीच अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। टायरों में लगी आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मुहल्लों में हड़कंप मच गया। आसमान में धुंए का गुबार भर गया। बाद में डोरंडा से दो, पिस्का मोड़ से एक और धुर्वा से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। सात टेंडरों से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। सुरक्षा के लिए शाम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.