दरभंगा, फरवरी 22 -- सिंहवाड़ा/कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल गांव में छापेमारी कर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी छापेमारी कर चुकी थी। बताया गया है कि दरभंगा न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। एसआई जनार्दन पासवान ने बताया कि बरिऔल गांव निवासी सुजीत सहनी एवं इनके पिता झमेली सहनी को गिरफ्तार किया गया है। गायब लड़की को किया बरामद मनीगाछी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 दिन पहले गायब लड़की को शनिवार को बरामद कर बयान के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में लड़की के पिता ने आठ फरवरी को आवेदन देकर लड़की की बरामदगी का आग्रह किया था। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि 180 के बयान के बाद 164 के बयान की कार्रवाई क...