लातेहार, सितम्बर 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ के ग्राम बराही में पिछले एक साल से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। गांव में लगे दोनों ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। इसे लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सहित बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर नये ट्रांसफॉर्मर लगाने और बिजली तार वायरिंग की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में प्रिया देवी,बंसती देवी,कजर मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, जेरोम बरवा, बिमल पन्ना, रंजू केरकट्टा, कुलदीप, बेक, सरिता कुजूर, मनवेल टोप्पो आदि ने बताया कि बिजली नहीं रहने से बच्चों का पढाई बाधित हो रही है। साथ ही कृषि कार्य में बहुत दिक्कत होती है। वहीं बिजली नहीं रहने से रात में सांप और जहरीले जीव से जान का खतरा बना रहता है। महुआडांड़ बिजली के सब स्टेशन में बिजली की समस्या को लेकर आवेदन देकर जल्द से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.