पीलीभीत, नवम्बर 2 -- पूरनपुर/कलीनगर, हिटी। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने शनिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बराही पर्यटन गेट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर फीता काटा और पर्यटन सत्र का उद्घाटन किया। इसके बाद सैलानियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन स्कूली बच्चों समेत करीब पांच सौ सैलानियों ने निशुल्क जंगल भ्रमण किया। पयर्टन सत्र के शुभारंभ के दौरान राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके उत्पादों की जानकारी ली और उनकी गुणवत्ता की सराहना की। मंत्री ने कहा कि ऐसे समूह ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.