कटिहार, फरवरी 19 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वीबारीनगर पंचायत अंतर्गत आश्रम टोला से 13 वर्षीय एक बालक के लापता हो जाने से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर परिजनों ने बरारी थाना में आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आश्रम टोला वार्ड संख्या-9 निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजकर 45 मिनट पर साइकिल लेकर घर से स्टेशन बाजार जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। बच्चे के लापता होने की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया है। परिजनों ने यह भी बताया कि इससे पूर्व 23 जनवरी 2025 को भी बालक का अज्ञात ...