कटिहार, दिसम्बर 10 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के रेलवे स्टेशन स्थित टेम्पो स्टैंड तथा बरारी हाट बस स्टैंड के पास यात्री ठहराव शेड भवन और रैन बसेरा नहीं होने से यात्रियों सहित आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तपती धूप, कड़कड़ाती ठंड और बरसात के मौसम में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ता है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरारी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। वहीं बरारी हाट बस स्टैंड पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए ठहराव शेड व रैन बसेरा जरूरी हो गया है। स्थानीय निवासी उदय सिंह, संतोष कुमार सोनी, पप्पू सिंह, सुनील वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद यादव, उमेश यादव सहित दर्जनों ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.