भागलपुर, अक्टूबर 13 -- भागलपुर। बरारी पुलिस ने कांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरारी पुलिस ने जानलेवा हमला मामले की महिला आरोपी संतोषी देवी के अलावा एनबीडब्ल्यू वारंटी सुधीर और भोला कुमार को भी गिरफ्तार किया। महिला आरोपी घटना के बाद से ही फरार थी। बाकी दोनों के विरुद्ध कोर्ट से एनबीडब्ल्यू निर्गत किया गया था। उसके बाद से ही उनकी तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...