कटिहार, फरवरी 24 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। बढ़ते मच्छरों की संख्या से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि स्थिति ऐसी हो गई है कि शाम के समय घरों से बाहर निकलना और यहां तक कि घरों के भीतर बैठना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते मच्छर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो मलेरिया, कालाजार जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण उमेश सिंह, नाथो चौहान, शंकर चौधरी, मनकू सिंह, मनीष कुमार, भूपेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी एवं कार्यपालक पदाधिकार...