भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बरारी पुल घाट वार्ड नंबर 29 गंगा किनारे से बरारी थाना की पुलिस ने दो शव (महिला और पुरुष) बरामद किये हैं। महिला का उम्र 35 वर्ष और पुरुष का उम्र 38 वर्ष है। दोनों शव अर्धनग्न अवस्था में थे। महिला के शरीर के कई अंग सड़ चुके हैं। जबकि पुरुष शव का पूरी सही सलामत है। बरारी पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ जांच पड़ताल करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखा है। दो शव मिलने के बाद लोगों की भारी संख्या में भीड़ गंगा किनारे जुट गई। शव मिलने के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। जिस जगह दोनों शव बरामद किये गये हैं, वहां पर गंगा नदी का तेज बहाव भी नहीं है। शहर के कई नालों का पानी भी इसी जगह गिरता है। दो शव की सूचना गंगा किनारे घाट पर रहने वाले कुछ लोगों ने बरारी थाना की पुलिस को...