भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नियमों और निर्देश का उल्लंघन कर डीजे बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार की रात 10 बजे के बाद बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर बड़गाछ के पास और रामसर चौक के पास तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची और डीजे को बंद कराने के बाद उसे जब्त कर लिया गया। डीजे के अन्य सामान को भी जब्त किया गया और वाहन चालक एवं डीजे संचालक के विरुद्ध संबंधित थाने में केस भी दर्ज किया गया है। इसको लेकर भागलपुर पुलिस की तरफ से डीजे संचालक और विवाह भवन के संचालकों को सलाह दी गई है कि वे रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे नहीं बजाएं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.