गोंडा, जनवरी 1 -- रामापुर। कटरा बाजार के पीपल तिराहा के पास एक 12 वर्षीय बालक पुलिस को घूमते हुए मिला। पुलिस टीम द्वारा भीषण ठंड को देखते हुए बच्चे को स्थानीय थाने पर लाकर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने चौबीस घंटे के भीतर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया कि बुधवार देर शाम पीपल तिराहे के पास मिले बच्चे से पूंछताछ के दौरान वह अपना नाम राज व पिता का नाम अनिल बताया लेकिन अपने गांव व घर के बारे में नहीं बता पा रहा था। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,कॉस्टेबल राम सिंह,अनिल पाल व महिला कॉस्टेबल अनीता बाजपेई ने उसके घर का पता लगाकर परिजनों को सूचना दी। बृहस्पतिवार को बच्चे के माता सविता श्रीवास्तव व पिता अनिल श्रीवास्तव जनपद बहराइच थाना हुजूरपुर के आदिलपुर गांव निवासी थाने पर पहुंचे और मिशन शक्ति टीम द्वारा बच्च...