गया, फरवरी 13 -- रक्सी गांव से गुरुवार रात बरामद किए गए पिस्टल के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बांकेबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बांकेधाम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार अहले सुबह हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर शराब तस्करी के साथ गुंडागर्दी करने का आरोप है। वह रक्सी गांव का रहने वाला चंदन कुमार (पिता सुरेश यादव) है। पाठक अवगत हैं कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे बांकेबाजार थाने के रक्सी गांव में सुनील पासवान नामक युवक को गोली मारने के इरादे से आए एक शराब तस्कर को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने पकड़कर बांकेबाजार थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। जबतक पुलिस रक्सी गांव पहुंचती उसके पहले ही आरोपी फरार हो गया था। रक्सी गांव के रहनेवाले पीड़ित सुनील पासवान ने बताया क...