देवरिया, जनवरी 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। कथित अपहृत किशोरी के बरामदगी के बाद कईयों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिसिया बयान में उसने एक विद्यालय के प्रबंधक समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अब 164 के बयान का इंतजार है। उधर नाम प्रकाश में आने के बाद विद्यालय प्रबंधक समेत अन्य लोगों की तलाश में कोतवाली पुलिस जुट गई है। माना जा रहा है कि एक बड़े गिरोह का भी पर्दाफाश हो सकता है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी कुछ दिनों पहले गायब हो गई। किशोरी के परिजनों ने इस मामले में अपहरण का केस सदर कोतवाली में दर्ज करा दिया। मामले की विवेचना जेल चौकी प्रभारी को सौंपी गई। उप निरीक्षक ने किशोरी को बरामद कर लिया है और उसे वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो किशोरी ने अपने पुलिसिया बयान में कई चौकान्ने वाली बात कह...