खगडि़या, अगस्त 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि पसराहा थाना के सतीशनगर रेलवे ढाला से दुधैला जाने वाली सड़क के पुलिया के पास एक गड्ढे में मिले अज्ञात युवक के शव की शुक्रवार को चौथे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। मिली जानकारी के अनुसार युवक का तैरता हुआ शव गत 29 जुलाई को बरामद किया गया था। शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पसराहा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पसराहा पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के सतीशनगर रेलवे ढाला से दक्षिण दुधैला जाने वाली सड़क के पुलिया के पास एक गड्ढे के झाड़ी में युवक का तैरता लावारिश शव मिला। शव के शरीर पर लाल हाफ टी-शर्ट, ब्लेक जींस टाइप का पायजामा, उजला जूता व काला दाढ़ी है। उम्र लगभग 35 वर्ष है। इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.