गोरखपुर, अप्रैल 7 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बरामदे में सो रही महिला के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया मैं खेत में गेहूं की दवरी करा रहा था। घर पर बरामदे में पत्नी सोई थी। मौका देखकर गांव का युवक पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया पति की तहरीर पर अभिषेक उर्फ कोईल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.