लखनऊ, अगस्त 3 -- निगोहां, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक ने घर के बरामदे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। निगोहां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पंकज यादव अपने पत्नी आरती व बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था। आरती के मुताबिक रात करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो पति पंकज बिस्तर पर नहीं थे। उसने उठकर बाहर देखा तो बरामदे में उनका शव पंखे के हुक से फंदे पर लटक रहा था। पति को फंदे पर लटका देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि जांच की गई है। युवक ने फंदे से लटक कर जान दी है। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाता था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.