कटिहार, मार्च 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत एजी बाजार रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बरामदे में बैठी महिला के गले से सोने का चेन झपट कर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश कुरसेला चौक की ओर भाग निकले। वारदात गृह स्वामी के घर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में महिला के पुत्र राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अन्य दिनों की तरह गुरुवार की शाम उसकी मां घर से आगे बरामदे पर बैठी थी। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक युवक बाइक से उतर कर उसके मां के गले से सोने का चेन झपट कर फरार हो गया। पीड़ित के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.