जहानाबाद, जुलाई 20 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में विशेष ध्यान स्वच्छता और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया गया है। उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर द्वारा मेला क्षेत्र में चार पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों को शिफ्टवार कार्य में लगाया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग में लाई जा रही प्लास्टिक बोतलें, लाल जल पात्र, डिस्पोजेबल सामग्री व अन्य कचरे का व्यवस्थित संग्रहण किया जा रहा है। अब तक 350 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर लिया गया है, जिसे मखदुमपुर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई में प्रसंस्करण हेतु भेजा गया है। यह कार्य जिला सलाहकार पिंकू कुमार द्वारा दिए गए तकनीकी सुझावों और समन्वित प्रयासों से संपन्न हो रहा है। प्रसंस्कृत कचरे को आगे बिक्री हेतु फॉरवर्ड लिंकेज किया जाएगा। मेला परिसर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.