जौनपुर, नवम्बर 30 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर चौराहे पर शनिवार की देर रात बरात से लौट रहे युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित रोहित कुमार पुत्र सत्यानंद पटेल निवासी रामपुर सोईडी, थाना जलालपुर नेवढ़िया थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रोहित ने बताया कि 29 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह महेवा से बरात कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जयसिंहपुर चौराहे पर पहले से मौजूद राजेश प्रजापति पुत्र गोपाल प्रजापति निवासी जंफापुर (कोटैवा) थाना फूलपुर, वाराणसी व उसके साथियों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और अन्य वस्तुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने पीड़ि...