जौनपुर, फरवरी 11 -- रामनगर(जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी तिराहे पर बाबतपुर-जमालापुर मार्ग स्थित खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे की है। नेवढ़िया क्षेत्र के ग्राम रसुलहा निवासी 42 वर्षीय कैलाश पटेल पुत्र कमला पटेल, 28 वर्षीय अरुण पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल व 40 वर्षीय विनोद पटेल पुत्र अमरनाथ पटेल वाराणसी जनपद के थाना फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसरा में एक बारात में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे नोनारी तिराहे के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.