अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित कमालपुर कट के पास रविवार की तड़के बरात चढ़ाकर लौट रहे घोड़ा बग्गी में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी में लगी घोड़ी की मौत हो गई। जबकि सात बैंडकर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। खैर थाना क्षेत्र के गांव शिवाला कला निवासी बैंड कर्मी अकराबाद क्षेत्र में बरात चढ़ाने गए थे। रविवार की तड़के बरात चढ़ाकर बग्घी व बैंड की गाड़ी लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-कानपुर स्थित कमालपुर कट के पास पहुंचे,तभी पीछे से तेजगति से आ रही बस ने बग्गी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बग्गी में लगी घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार पवन पुत्र चन्द्रपाल,राजन,रोशन पवन पुत्र सीकुरी,ललित पुत्र सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.