हाथरस, जून 23 -- सहपऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रुदालय से शनिवार शाम को एटा जनपद के थाना अवागढ़ के गांव ढकपुरा में गई बरात में बरात चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट और पथराव हुआ। पथराव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया। बरातियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और जैसे-तैसे वह गांव में पहुंचे। गांव में बरात में झगड़े की सुनकर दूल्हा पक्ष की महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया। दूल्हे की मां रात को ही बीमार पड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव रुदायल निवासी नाहर सिंह के पुत्र विकास की शादी अवागढ़ गांव में तय हुई थी। शनिवार शाम को बरात गई थी। बारात के स्वागत एवं नाश्ते के बाद बरात चढ़ने की तैयारियां चल रही थीं। उसी समय सवर्ण जाति के लोगों ने किसी बात को लेकर बरात चढ़ाने से मना किया। इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.