जौनपुर, मई 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के खरौना गांव में रविवार की रात दो घरों में आई बरात के दौरान जमकर मारपीट हुई। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घराती और बराती दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया फिर शादी संपन्न करायी गई। खरौना गांव निवासी विनोद की पुत्री अंजली की शादी जमुआही गांव में तय हुई थी। शादी समारोह का इंतजाम नगर के एक मैरेज वाटिका में किया गया था। बरात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। घराती और बराती दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नगर के अलग अलग चिकित्सालयों में कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। पुलिस कुछ स...