पीलीभीत, जुलाई 22 -- थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह अपने पति के साथ अपनी तहेरी बहन की शादी में थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव में नौ मई को आयी थी। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सड़ा से आए बारातियों में शामिल कुलदीप पुत्र मुनेन्द्र, दीपाकर पुत्र जमुना प्रसाद ने रात साढ़े 10 बजे शराब के नशे में उसका हाथ खींचकर गाली गलौच करते हुए अश्लील हरकमें करने लगे। शोर मचाने पर परिवार के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी तहरीर थाना अमरिया पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.