मिर्जापुर, फरवरी 5 -- लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र निनवार दक्षिण गांव में गुरुवार बरात निकलने से पहले दूल्हे की अर्थी उठ गई। देर शाम उसकी बरात निकलनी थी, लेकिन बाइक सवार दूल्हा घर से दो किमी दूर सुबह सात बजे बाणसागर नहर में गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निनवार दक्षिण गांव निवासी 27 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार सिंह घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता था। गुरुवार को उसकी शादी थी। देर शाम बारात निकलने वाली थी। घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पुष्पेंद्र सुबह लगभग सात बजे घरवालों को लालगंज किसी काम से जाने की बात कहकर निकला। जैसे ही घर से दो किमी दूर पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में चली गई, जिससे वह नहर में डूब गया। आसपास के बच्...